ग्रामीण क्षेत्र में संदिग्धों की बढ़ी चहल कदमी से को लेकर पुलिस की कांबिंग जारी
उन्नाव। लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में बदमाशों की दहशत के बाद अब हसनगंज क्षेत्र के कई गांवों में बदमाशों की चहलकदमी से लोगों में भय व्याप्त है। लगातार बदमाशों के देखे जाने पर गंभीर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आसपास के जंगलों, बगीचों में कांबिंग की पर कोई भी हाथ नहीं लगा।
कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बकिया के जंगलों मे
मुन्ना को तीन असलहाधारी बदमाश झाड़ियों के पास दिखाई दिए। जिस पर उसने गांव में सूचना दी। गांव के बाहर जानवरों को चरा रहे लोगों ने भी उन बदमाशों को देखे जाने की पुष्टि की। दहशत में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
बदमाशों की चहलकदमी की सूचना पर हल्का इंचार्ज इमरान खान व मोहान चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा एक दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे तक जंगल में कांबिंग
की पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने सुरक्षा के चलते गांव में 20 लोगों की सुरक्षा कमेटी बनाई और कहा कि रात को पहरा दो और पुलिस इलाके में गश्त करेगी। यदि कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत सूचना दें।

शनिवार को भी दिखे थे बदमाश
कोरौरा गांव में खेत की सुरक्षा करने के दौरान शिवराम यादव और रमेश ने शनिवार की शाम गांव के उत्तर की तरफ इरशाद के बाग में 15 से 16 अज्ञात लोगों को देखा। टोकने पर असलहा लहराते हुए बदमाशों ने उन्हें दौड़ा लिया। किसी तरह जान बचाकर गांव पहुंचे दोनों किसानों ने ग्राम प्रधान को आप बीती सुनाई, जिस पर ग्राम प्रधान ब्रजेंद्र पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ सैकड़ों ग्रामीण आसपास के बाग और जगलो में बदमाशों को तलाशते रहे पर कोई हाथ नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि रसूलपुर और कोरौरा के ग्रामीणों ने कुछ संदिग्ध लोगों की चहलकदमी की सूचना दी थी, जिस पर पुलिस को भेज कर जांच कराई गई, हालांकि कोई संदिग्ध नजर नहीं आया।

No comments