Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

किशोरी को पकड़ किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

उन्नाव। शौच के लिए गई किशोरी को गांव के ही युवक ने दबोचकर दुष्कर्म किया। घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों को जानकारी देने पर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
काल्पनिक छायाचित्र
 
प्राप्त जानकारी अनुसार फतेहुपर चैरासी थाना अन्तर्गत हरदासपुर गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी का कहना है कि वह मंगलवार शाम शौच के लिए निकली थी। वापस आने के बाद वह गोबर के ओपले व लकड़ी लेने निकली। रास्ते में ही गांव के सुनील पुत्र रामकुमार ने दबोच लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

किसी तरह से युवक के  चंगुल से छूटी किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पांच दिनों से परिजन मामले को दबाने में लगे थे। मामला ग्रामीणों के संज्ञान में आने के बाद शनिवार को परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

No comments