आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे में सड़क हादसे में वृद्धा सहित दो की मौत] अन्य गंभीर
उन्नाव। बागरमऊ थाना क्षेत्र की चैकी गजंमुरादाबाद के आगरा लखनऊ
एकसपरेस वे पर भवानी खेडा के सामने बालू भरे ट्रक मे कार टकराई। जिससे अधेड़ महिला समेत
दो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घायलों को नजदीकी बांगरमऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
ले जाया गया। जहाँ उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे में कोहरे होने के चलते भवानीखेड़ा के पास बालू से लदे ट्रक
के चालक ने अपना वाहन खड़ा कर उसके आगे शीशे को पोछने लगा। इसी दौरान उसके खड़े ट्रक
को पीछे से आ रहा कार चालक न देख सका । जिससे उसकी कार ट्रक से जा
टकराई। इसी दौरान
उसके पीछे से आ रही कारे भी लगातार आगे पीछे एक दूसरे से टकराती चली गई। जिससे कार
सवार सर्वेश 28 पुत्र भगवानदास निवासी
नगला अचछेलाल सैफई इटावा व लखनऊ की रहने वाली क्रिस्ट्रीना 60 पत्नी आंनद की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे मे आनदं की पुत्री अंकिता व सुदेश पुत्र जगदीश गभीर रूप
से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने घायलों को आनन फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र बागरमऊ
ले गये। जहाँ घायलो को नाजुक हालत देख जिला असपताल भेज दिया। वहीं एक्सप्रेस वे में
घटना के बाद भीषण जाम लग गया। जिस पर पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनो वाहनो को हटाया।

No comments