मेरा उद्देश्य जाति धर्म से हटकर सिर्फ गरीबों की सेवा करना है- अनिल सिंह
उन्नाव। पुरवा विधायक ने हिलौली विकास खण्ड के एक सैकड़ा गांवो
में जा कर हजारो गरीब, जरूरत मंदो एवं असहायों
को कम्बल वितरित कर जरूरत मंदो को ठंडक में राहत में राहत देने के गत वर्षो की भांति
इस बार अपने हाथो कों आगे बढ़ाया।
बताते चलते पुरवा विधायक अनिल सिंह ने प्रति वर्ष की भांति इस
वर्ष भी कम्बल वितरण शिविर का आयोजन असोहा विकास खण्ड की दो न्याय पंचायतों से शनिवार
से शुभारम्भ करते हुए वितरण के दूसरे दिन हिलौली विकास खण्ड के गांवों मवई] पटेढ़ा] लोहानीपुर] झम्बल खेड़ा] सोफापुर ,लक्षिमन खेड़ा ,भटपुरवा ,खानपुर, करदहा रजवाड़ा सहित एक सैकड़ा
गांवो के हजारो जरूरत मंदो को कम्बल वितरित किये।
इस दौरान पुरवा विधायक अनिल सिंह ने बड़े पैमाने पर कम्बल वितरण
शिविर का आयोजन कर जहां गरीबों को ठंड में राहत देने का काम किया वही कम्बल पा कर क्षेत्र
के गरीबों एवं बेसहारो के चेहरे खिल उठे। इसी क्रम में रजवाड़ा एवं
लक्ष्क्षी खेड़ा
कम्बल वितरण शिविर में विधायक अनिल सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं
पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक
का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर जोरदारी के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम में उपस्थित
क्षेत्रीय पत्रकारों का विधायक अनिल सिंह ने अंगवस्त्र डायरी कलम एवं माल्यर्पण कर
सम्मानित किया।
कम्बल वितरण शिविर को संबोधित करते हुए पुरवा विधायक अनिल सिंह
ने कहा कि मेरा उद्देश्य जाति धर्म से हटकर सिर्फ गरीबों की सेवा करना एवं उनको उनका
हक दिलाना है और आप सबसे भी यही उम्मीद है कि आप सब भी जाति धर्म से ऊपर उठकर इस मुहिम
में सहयोग करें और क्षेत्र विकास और अमन शांती में सहयोग प्रदान करें।
कम्बल वितरण शिविर में प्रमुख रूप से बच्चा नारायण पुष्पराज
सिंह ,राकेश पाल ,कुलदीप ,लवकुश ,कमलेश पाल, तुलसी राम गौतम ,मंटू शुक्ला, प्रमोद सिंह राजवत, संतोष सिंह, डॉ. सुर्जन सिंह, श्री नारायण प्रजापति, राजू सिंह ,मोहित दीक्षित , गयाबक्स सिंह ,राजबहादुर सिंह, संजू शुक्ला, एमपी सिंह ,बृजेश शुक्ला ,प्रिंशू सिंह ,ओमू त्रिपाठी ,अजीत सिंह ,सनत सिंह ,कल्लू यादव उपस्थिति
रहे कार्यक्रम का संचालन धरम सिंह घायल ने किया।

No comments