राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
बांगरमऊ उन्नाव - क्षेत्र के ग्राम आलमपुर रेतवा में खलिहान की भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को हटवाने गई राजस्व टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा की गई गाली गलौज, धमकी व अभिलेखों को छीन लेने पर राजस्व टीम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है।
क्षेत्र के ग्राम आलमपुर रेतवा के ग्रामीणों द्वारा खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत उप जिलाधिकारी से की गई थी। उप जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभारी राजस्व टीम विवेक कनौजिया व क्षेत्रीय लेखपाल नंदलाल सहित राजस्व टीम ने कल शुक्रवार को ग्राम आलमपुर रेतवा निरीक्षण करने गई। निरीक्षण में पाया कि रमेश पुत्र दुलारे अवैध रूप से उक्त भूमि पर पर मकान निर्माण कर रहे थे। जिन्हें निर्माण करने से राजस्व टीम द्वारा रोका गया एवं बने हुए भाग को जे सी बी द्वारा गिरवाया जा रहा था उसी समय रमेश पुत्र दुलारे, चंद्रशेखर पुत्र राम रतन, कमलेश पुत्र छोटेलाल, शांति पुत्र कालीचरण, पप्पू पुत्र कालीचरण, बडक्कू पुत्र दुलारे, व मौजीलाल पुत्र खगेश्वर व अन्य अज्ञात लगभग 50 ग्रामीणों ने राजस्व टीम के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया एवं जान से मारने की धमकी दी गई तथा सरकारी अभिलेख खसरा व अन्य प्रार्थना पत्रों को भी छीन लिया। इसके बाद राजस्व टीम को मारने पीटने तथा बंधक बनाने का प्रयास किया गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस की सहायता से घटनास्थल से राजस्व टीम निकलकर तहसील पहुंची। तहसील पहुंच जाने के बाद भी मोबाइल से फिर राजस्व टीम को धमकी दी गई।
इस घटना से घबराई राजस्व टीम के प्रभारी विवेक कनौजिया व क्षेत्रीय लेखपाल नंदलाल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है|
..... रिपोर्ट - रियाजुलहसन

No comments