Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सड़क दुर्घटना में अधेड़ समेत छः घायल, गंभीर



उन्नाव। शहर जिले की अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 
पहली घटना थाना बीघापुर के अंतर्गत जहां किसी कार्य को निकले गुड्डू 18 छोटे लाल निवासी बिघापुर को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद वह सड़क पर जा गिरे वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पहुंची पुलिस ने गुड्डू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिघापुर एंबुलेंस के जरिए भेजा जहां गुड्डू की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दूसरी घटना गंगा घाट की है जहां किसी कार्यवश निकले अंशु यादव 28 पुत्र पप्पू यादव को सामने से टक्कर मार दी जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें शुक्ला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सा के दौरान हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।

तीसरी घटना थाना माखी की अंतर्गत है जहां दयाराम पुत्र लल्लू तथा श्रीदेवी पत्नी रामजीवन किसी कार्य को लेकर शहर की ओर आ रहे थे रास्ते में फिसलन होने के चलते उनकी बाइक फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

चौथी घटना सदर थाना कोतवाली के अंतर्गत शहर के मोहल्ला गांधी नगर की है जहां इस्तियाक पूर्व टूर हसन 45 पुत्र इसहाक कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उनके साथ चल रहे लड़के पुत्र साहिल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करें जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पाँचवी घटना थाना सफीपुर के अंतर्गत अहमदाबाद माथर की है। जहां सुधीर 19 पुत्र गंगाचरण निवासी अहमदाबाद मातर बाइक से माधव की बाजार घूमने आया था इसी दौरान उसके मित्र सत्येंद्र पटेल ने उसे दिवाकर समीप गांव ककरोरा समीप हुलासी कुआं के पास किसी से मिलने चले गए वही वापसी के दौरान गांव के पास सुधीर बाइक मोड़ते वक्त आगे चल रहे साइकिल सवार के अचानक रुक जाने से साइकिल से टकरा गया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया

No comments