Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

लुटेरों ने घर ताक रहे युवकों बंधक बना लूट लिया लाखों का सामान



चौकी के चन्द्र कदम दूर पर हुई लूट

लुटेरे ले गए सरिया, सटरिंग व युवकों के पास रखा एक लाख रूपए

उन्नाव। आशीवन थाना क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा रसूलाबाद, बस स्टॉप के करीब निर्माणाधीन भवन में सटरिंग व सरिया आदि ताक रहे दो युवको को बंधक बना लुटेरों ने लाखों रूपए की सामान लूट कर चलते बने। वहीं पुलिस को जानकारी मिलने पर हीलाहवाली करने में लगी रही। घटना की जानकारी क्षेत्र में फेलते ही लोगों में प्रशासन को लेकर रोश व्याप्त है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलेश पडिंत पुत्र रामजस पडिंत निवासी रसूलाबाद चैकी अन्तंर्गत अटिया पानी की टंकी के पास मुख्य सड़क पर अपना भवन निर्माण का कार्य करवा रहा है। गत शनिवार की रात जब मुरारी20 पुत्र हरिओम व संकटमोचन 18 पुत्र मंगलेश निर्माणाधीन भवन में रखी सामान आदि ताक रहे थे। इसी बीच आठ लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। जब तक वे कुछ समझ पाते दोनों के मुह पर कपड़ा बांध दिया तथा हाथ पैर बाँध कर उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान वहाँ पर भवन निर्माण के लिए रखी सटरिंग व करीब पचास कुंटल सरिया सहित करीब प्लाई बोर्ड के लिए रखा एक लाख रूपए सहित लाखों का कीमती सामान लूट कर चलते बने। गत रात में हुई घ
टना के बाद पुलिस के लापरवाह रवैये के चलते स्थानीय निवासियों दहशत ब्याप्त है। जिसके चलते लोगों में  असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। इस घटना ने लोगों को दहला दिया। वहीं सूत्रों अनुसार घटना स्थल से पुलिस चैकी मात्र चन्द कदमों की दूरी पर स्थित है। क्षेत्र में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई लूट की घटना लुटेरों के हौसले मजबूत बनाती है।

No comments