Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सड़क हादसे में अधेड़ समेत चार जख्मी

उन्नाव। बारात का सामान लेकर जा रहे युवको की बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिस पर वे बाइक समेत उछल कर दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवारों के ऊपर जा गिरे। जिससे दोनो बाइको में सवार अधेड़ समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ अधेड़ समेंत कए युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हे कानपुर रेफर कर दिया। वहीं अन्य का उपचार शुरू कर दिया। जहाॅ दोनों युवको की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
प्राप्त जानकारी अनुसार शुभम18 पुत्र गुड्डू निवासी दिनेशखेड़ा थाना अचलगंज व अरूण 20 छेदीलाल निवासी करोवन थाना सदर धनीराम की बेटी सरोजनी की शादी का सामान शहर में लेने के लिए आए थे। उसी को लेकर वे घर लौट रहे थे। अभी वे ललऊखेड़ा के पास बने हरिवंश राय बच्चन डिग्री कालेज के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे उछल कर दूसरी तरफ से आ रहे अपने आटां बंथर निवासी अधेड़ व्यक्ति व उनके साथी की बाइक पर जा गिरे। जिससे दोनो बाइको में सवार चारो लोग सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाॅ आटा बेंथर के अधेड़ व उनके साथ बाइक में बैठे युवक की हालत गंभीर देख उसकी प्राथमिक चिकित्सा कर उन्हे कानपुर रेफर कर दिया। वहीं शुभम व अरूण को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उनकी हालत गभींर बनी हुई है।

बताते चले दिनेशखेड़ा थाना अचलगंज के रहने वाले धनीराम का काफी वर्ष पूर्व शहर में रिक्शा चलाते समय किसी वाहन की चपेट में आ जाने के चलते पैर फैक्चर हो गया था। जिससे उसके दोनो पैंर खराब हो गए। इसके बाद वह अन्य कई बीमारियों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी माली हालत बिगड़ती चली गई। मजबूरन उसकी पत्नी मुन्नी ने अपने घर के आसपास के लोगों के घर में जा बर्तन मांजने का काम करने लगी। वहीं उसके बेटे सूरज ने पढ़ाई छोड़ दैनिक करना शुरू कर दिया। इसी बीच धनीराम की पुत्री सरोजनी का विवाह उसके रिश्तेदारों ने कासगंज के एक रिश्तेदार के यहाॅ तय करा दी। सरोजनी की शादी आगामी अप्रेल को होने वाली थी। लेकिन धनीराम की बिगड़ती हालत देख उसके परिजनों ने शादी की तारीख घटा कर जनवरी की तीन तारीख कर दी। धनीराम की माली हालत देख उसके गांव के लोग मदद के लिए आगे आए। इसी दौरान मोहल्ले के ही शुभम व धनीराम के रिश्तेदार अरूण के साथ शहर में बारात के लिए आवश्यक सामान ले वे दोनो वापिस गांव की ओर लौट  रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक में पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वे सामने से आ रही बाइक सवारो पर जा गिरे। सभी को राहगीरो  की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करायां। वहीं पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से उनके परिजनो को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर उनके घरो मे कोहराम मच गया।

No comments