Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जीने से गिरकर महिला घायल, भर्ती

उन्नाव। जीने से उतरते समय अधेड़ महिला का बैलेंस बिगड़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे नजदीक के बिछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहाॅ भर्ती कर चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार जनाका63 पत्नी मिश्रीलाल निवासी बिछिया थाना अचलगंज की बहू सीमा पत्नी अरूण छत पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी बेटी श्रद्धा7 माह छत पर पड़ी चारपाई में अकेले पड़े होने के चलते बिलख बिलख कर रोने लगी। उसे रोता देख उसकी दादी जनाका उसे लेकर दरवाजे जाने के लिए जीने से उतरने लगी। जीना उतरते वक्त उसकी साड़ी फंस गई। जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं वृद्ध द्वारा गिरने के बावजूद भी बच्ची को गोद  मे लिए रही। जिसके चलते बच्ची बाल बाल बच गई। आनन फानन उसके बड़े बेटे राजू व उसकी बहू तुलसा देवी बिछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र उसे एबुलेंस जरिए ले गए। जहाॅ उसकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ उसे भर्ती कर चिकित्सको ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments