पहली बोर्ड बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित सभासदों ने ली शपथ
उन्नाव। नगर पालिका परिषद उन्नाव की पहली बोर्ड
बैठक में सर्वप्रथम भाजपा के नवनिर्वाचित सात सभासदों को शपथग्रहण कराने के उपरांत
बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पालिका को नागरिकों की हरसंभव
मदद के लिए सदैव उपलब्ध रहने की बात की। पालिका अध्यक्ष उषा कटियार ने बैठक को
सबोंधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शीत लहर को देखते हुए अलाव की
उपलब्धता के स्थानों का चिन्हित कर नए
स्थानों पर भी अलाव जलाए जाने की व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए है। बैठक में भाजपा
के शपथ सभासदों में ब्रजेश कुमार पाडेंय मोतीनगर, संजय त्रिवेदी आवास विकास, सुशील तिवारी
हिरण नगर, प्रवीण
मिश्रा सिविल लाइंन, रीता सिंह दरोगाबाग आदि ने सदर विधायक व पालिका अध्यक्ष के सामने शपथ
ग्रहण कर जनता से किए गए वायदों का निर्वहन किए जाने की बात की। इस दौरान बड़ी
सख्या में भाजपा व सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments