अनियंत्रित बाइकों की टक्कर से अधेड़ समेत चार घायल
उन्नाव। बेटी के घर जा रहे बाइक सवार अधेड़ व
उसके साथी को सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक
सवारों ने टक्कर मार दिया। जिससे वे सड़क पर जा गिरे। जिससे वे गिर कर गंभीर
रूप से घायल हो गए। अधेड़ ने किसी तरह से अपने परिजनों को हादसे की सूचना दी। जिस
पर परिजनो ने आनन फानन उन्हे एबुंलेस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
जहाॅ उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ उन्हे भर्ती कर
चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बेटी के
घर त्योहार की भेट लेकर अधेड़ की बाइक मे अन्य बाइक सवारो ने टक्कर मार दिया। जिससे
वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने पर उन्होने किसी तरह से अपने घरवालो को
हादसे की सूचना दी। जिसके बाद उनके परिजनो ने उन्हे बिछिया के प्राथमिक स्वास्थ्य
ले जाया गया। जहाॅ उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला
अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हे भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उनकी हालत
गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार संतराम 50 पुत्र रामआसरे
निवासी पड़री खुर्द थाना अचलगंज हिनौरा मे ब्याही बेटी गुड़िया पत्नी राममिलन के
यहाॅ त्योहार की भेट देने बोधन 45 पुत्र रामदयाल के साथ उसके घर बाइक से जा रहा
था। अभी वे पौंगंहा मोड़ के पास ही पहुचे थे कि सामने से आ रहे तीन युवको ने मोड़ पर
बाइक धीमे नही की। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो सीधे सतंराम की बाइक पर टक्कर
मार दिया। जिससे वे सड़क पर जा गिरे। जिससे वे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधेड़ ने किसी तरह से अपने परिजनों को हादसे की सूचना दी। जिस पर उसके बेटे शरद ने
आनन फानन उन्हे एबुंलेस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ उनकी हालत
गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ उन्हे भर्ती कर चिकित्सकों ने इलाज
शुरू कर दिया। जहाॅ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं दूसरी घटना थाना अचलगंज की है जहाॅ बाइक
सवार युवक व उसके साथी को तेज रफ्तार अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वे
सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के मित्र ने घटना की जानकारी अपने
घरवालों को दी। आनन फानन परिजनों ने घायलों को बिछिया के प्राथमिक स्वास्थ्य ले
जाया गया। जहाॅ उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल
में चिकित्सकों ने उन्हे भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उनकी हालत गंभीर
बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्हकऊ 30 पुत्र श्यामलाल
निवासी स्वामीखेड़ा थाना अचलगंज अपने बहनोई आशुतोष24 पुत्र अयोध्याप्रसाद निवासी टोपरा
थाना मौरावां के साथ अपनी छोटी बहन स्वाती पत्नी सतीशकुमार निवासी टेढंवा थाना
अचलगंज के यहाॅ त्योहार के चलते भेंट देने जा रहा था। सुखईपुर मोड़ के पास आगे चल
रहे पिकअप चालक न अचानक बे्रक लगा दिया। जिससे पीछे से बाइक चला रहा नन्हकऊ की
बाइक पिकअप में जा टकराई। टक्कर लगने पर बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर
रूप से घायल हो गए। घायल आशुतोष ने किसी तरह से अपने छोटे भाई आशीष को घटना की
सूचना दी। जिस पर आनन फानन उसके परिजनों ने उन्हे एबुलेंस से बिछिया के प्राथमिक
स्वास्थ्य ले गए। जहाॅ उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला
अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हे भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया। जहाॅ उनकी हालत
गंभीर बनी हुई है।

No comments