पारिवारिक कलह के चलते दो युवतियो ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर
उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते सदर थाना
क्षेत्र अन्तर्गत की दो अलग अलग जगहों पर युवतियों ने जहरीला पदार्थ खा कर जान
देने का प्रयास किया। आनन फानन उनके परिजनों ने उन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
ले गए। जहाॅ उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाॅ
उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हे कानपुर रेफर कर दिया। वहीं बेरोजगारी से
परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खा कर जान देने की कोशिश की। उसकी हालत बिगड़ने पर
उसके पिता ने उसे जिला अस्पताल ले गए। जहाॅ उसकी हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर
कर दिया गया। जानकारी अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पहली घटना थाना सदर कोतवाली कें अन्तर्गत काजल19 पत्नी सुनील
निवासी पाडेंभट्ट सरोसी की है जहाॅ काजल को उसके पति सुनील ने किसी बात के चलते
उसे पीट दिया। जिस पर क्षुब्ध हो कर उसने घर में रखा किसी जहरीला पदार्थ निगल
लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख उसकी सास गायत्री व देवर अनिल ने उसे जिला अस्पताल ले
गए। जहाॅ उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
दूसरी घटना थाना सदर कोतवाली अन्तर्गत ग्रांम
देवीखेड़ा की है जहाॅ रेनू 22 पत्नी सर्वेश के बीच काफी समय से किसी बात को
लेकर अनबन चल रही थी। जिसके चलते उनके बीच गुरूवार की सुबह किसी बात को लेकर पुनः
झड़प हो गई। इस दौरान रेनू को उसके पति सर्वेश ने किसी बात के चलते उसे पीट दिया।
जिस पर क्षुब्ध हो कर उसने घर में रखा किसी जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत
बिगड़ती देख उसके पति सर्वेश उसे एबंुलेश के जरिए जिला अस्पताल ले गए। जहाॅ उसकी
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
तीसरी घटना नेवाजगंज सदर कोतवाली की है, जहाॅ सुभाष 20 पुत्र
रामखेलावन काफी समय से बेरोजगार इधर उधर भटक रहा था। इसी दौरान उसके पिता ने उसे
खाली घूमने को लेकर कुछ कह दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उसके पिता उसे जिला अस्पताल ले गए। जहाॅ उसकी हालत बिगड़ने पर
चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। सूत्र अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments