बाइक के सामने कुत्ते के आने से बैलेस बिगड़ा युवक गंभीर
उन्नाव। ससुराल से अपने घर जा रहे दंपति की बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। जिससे बाइक सवार दंपति राजमार्ग में गिर पड़े। इस दौरान युव
![]() |
|
अस्पताल में इलाज करवाता पुत्ता सिंह
|
प्राप्त जानकारी अनुसार पुत्ता सिंह 30 पुत्र हीरालाल
निवासी डीह थाना सदर टीकर स्थित ससुराल से पत्नी रामकुमारी के साथ शुक्रवार की
सुबह लौट रहा था। तभी दही चैकी के मिर्जा
फैक्ट्री के पास पूर्णागिरि मंदिर के सामने से एक कुत्ता अचानक उसकी बाइक के सामने
आ गया। जिस को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। दोनों दंपति सड़क
पर जा गिरे। जिसमें रामकुमारी राजमार्ग कें किनारे उछल कर जा गिरी। जिससे उसे
चोटहिल हो गई। जबकि बाइक चला रहा पुत्ता सिंह बाइक में ही फंस कर गंभीर रूप से
घायल हो गया। पीछे से आ रहे बोलेरो चालक ने गाड़ी रोककर दोनों को जिला अस्पताल ले
गया। जहां चिकित्सकों ने पुत्ता सिंह को गंभीर हालत देख उसे भर्ती कर लिया। वहीं
राम कुमारी का प्राथमिक उपचार कर उसे छुट्टी दे दी।
--------------------------

No comments