Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सड़क हादसें में युवा दंपत्ति सहित चार की दर्दनाक मौत



मृतक आंनद
उन्नाव। बसंत पंचमी के पर्व पर मामा के यहां घूमने आए एक दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे मौके पर ही बच्चों सहित दंपत्ति की मृत्यु हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों सहित दंपति कें शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 
प्राप्त जानकारी अनुसार आनंद पुत्र संजय निवासी देवामऊ थाना व जनपद लखनऊ ने बसंत पंचमी की छुट्टी को लेकर पूरे परिवार के साथ मामा के यहां जाने का प्लान बनाया था। जिसके चलते
मृतक मयंक
पत्नी रिंकी व अपने दोनों बच्चों मयंक
9 पुत्र स्वर्गीय धर्मेन्द नन्दनी 2 पुत्री आंनद के साथ मामा लल्लन तिवारी के यहा चल दिए। इसी दौरान घर लौटते समय अजगैगन के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।  जिससे बाइक सवार पूरा परिवार उस वाहन के पहियों के नीचे आ जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने चारो शव को कब्जे में कर उनके पास से मिले मोबाइल के जरिए उनके घर में सूचना दी। जानकारी मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। इसी दौरान  पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज
मृतका नंदनी
दिया।
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजन
आंनद के बड़े भाई धमेंन्द्र की भी सड़क हादसे मे 8वर्ष पूर्व हो चुकी थी। जिसके बाद आंनद चार भाईयों में दूसरें नंबर नंबर पर था, उसके बड़े भाई धर्मेंद्र की 8 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी।  तथा धर्मेंद्र की पत्नी रिंकी का विवाह आनंद से रिंकी के परिजनों में भाई अंकित त्रिवेदी मां कृष्णावती की रजामंदी होने के चलते धर्मेंद्र की मां सुमन शुक्ला पिता संजय ने 2 वर्ष पूर्व पुनर्विवाह कर दिया था। इस दौरान आंनद के बड़े भाई धर्मेंद्र का पुत्र मयंक को आश्रय मिल गया। आनंद व रिंकी के संबध के बाद पुत्री नंदिनी हुई। आनंद से छोटे दों भाई अनुज व अनुराग हैं।

No comments