Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

युवती ने लगा फाँसी दी जान


पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद दोनो बच्चे
उन्नाव। आपसी गृह कलह के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। ससुरालजनों के अनुसार युवती ने अपने भाई को एक वर्ष पूर्व कुछ पैसे दिए थे जिनकी वापसी को लेकर वह अक्सर परेशान रहती थी। इसी बीच मृतका के भाईयों ने पैसे देने से मना कर दिया। जिससे आजिज हो युवती ने आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्नेलप्रभा 35 पत्नी विमल त्रिवेदी निवासी रावतपुर टिकुर की शादी 17 वर्ष पूर्व हुई थी। विमल के परिजनो के अनुसार उनके बीच किसी प्रकार के मतभेद नहीं थे। वही किसी कार्य के लिए स्नेह प्रभा के भाई मनोज व सरोज ने दो लाख रूप्ए उधार लिए थे। जिसके वापिसी के लिए वह अक्सर परेशान रहती थी। इसी बीच उसे कुछ पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने अपने पैसों में कुछ रूपए अपने भाईयों से मांगे। जिस पर भाई मनोज ने पैसे न होने की बात बता देने से मना कर दिया। इसी बीच विमल त्रिवेदी बच्चों को लेकर कहीं घूमने निकल गया। इसी बीच मौका पा स्नेहप्रभा ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका के ससुर इंद्र मोहन त्रिवेदी ने बताया कि वे पत्नी सुशीला सहित अपने बहन-बहनोई अनुसूया व बहनोई राम दुबे निवासी बहादुर पुर औरैया के यहां बहनोई के बीमार हो जाने पर गए थे। इसी दौरान उन्हे जब हादसे की सूचना मिली तो वे वहा से सीधे पोस्टमार्टम हाउस आ रहे है।

No comments