Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सचिव के नहीं होते महिनों दर्शन


खाद व बीज को तरस रहे किसान
उन्नाव। प्रदेश सरकार के लाख दावों के बावजूद अभी तक किसानों के लिए अदद खाद का माकूल इंतजाम नहीं हो पाया है जिसके चलते किसानों को भारी परेशानियों से दो चार होते जा रहे है। खाद व बीज समय पर न मिल पाने के चलते फसल लगाते समय काफी देरी हो जाती है। वहीं खाद के देर से मिलने के चलते फसल की गुणवत्ता काफी निम्नतम होती चली जाती हैं जिससे उन्हे बाजार में फसल को ले जाते समय उसका सही मूल्य नहीं मिल पाता है। 

ग्राम बौनामऊ में साधन सहकारी समिति लि० होने के बावजूद भी क्षेत्र के किसानो को कभी भी समय पर खाद व बीच नहीं मिल पाता है जिससे उनकी फसलो की बुआई काफी देर से हो पाती हैं वहीं जब खाद मिलता भी है तो उससे घटिया स्तर के बीज और खाद होने के चलते उन्हे नुक्सान उठाना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार सहकारी समिति में कभी कभार ही अधिकारी दिखते हैं। 
पूरे सहकारी समिति को देखने का जिम्मा वहाँ एक चौकीदार को मौखिक तौर पर दे दिया गया है। वहीं जब चौकीदार के तौर पर वहाँ पर कार्यरत अनिश यादव से सहकारी समिति के खुलने व बंद होने के बावत जानकारी लेनी चाही। तो उसने बताया कि उसके आलाधिकारी राजिन्द्र सचिव जाने। वहीं उसने कहा कि वे कब आते हैं और कब जाते हैं वह उनके बारे में कुछ नहीं कह सकता है। 
वहीं सूत्रों के अनुसार सहकारी समिति के सचिव महिनों में एकाध बार ही चक्कर लगा  जाते  है। जिसके चलते आस- पास के गाँव के किसानो की फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं उनको बाजार से मंहगें दामों से खाद बीज आदि को खरीदना पड़ रहा है। वहीं जब कभी कभार समिति से बीज आदि मिल भी जाता है तो वह बुआई के योग्य भी नहीं होता हैं जिसके चलते आम किसान काफी परेशान है।

No comments