उन्नाव। मकर संक्रांति के पर्व पर सोमवार के
दिन भी गंगा घाटों पर जमकर श्रद्धालुओ का जमावड़ा देखने को मिला वहीं श्रद्धालुओ ने
गंगा में स्नान कर तिल और खिचड़ी का दान दिया। हालांकि उदया तिथि न होने के बावजूद
काफी लोगों ने रविवार को ही खिचड़ी पर्व मनाया था। इसके बावजूद अधिकांश जगहो पर
सोमवार को खिचड़ी मनाने के चलते सोमवार के दिन बड़ी धूम रही। शहर में बड़ा चैराहा
छोटा चैराहा कचहरी रोड,
डीएसएन कालेज
रोड आवास विकास आदि तमाम जगहों पर समरसता
खिचड़ी भोज हुआ। प्रमुख मार्गों पर भी स्टाल लगा लोगों ने खिचड़ी का वितरण किया।
वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आवास विकास कालोनी में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन
किया।
सोमवार के दिन पूरे जिले में मकर संक्रांति का
पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुरवा
के विधायक अनिल सिंह, भंगवंतनगर के
विधायक प्रतिनिधि संजय शुक्ला, सफीपुर के विधायक
बम्बालाल दिवाकर, हसनगंज के विधायक
बृजेश रावत, बांगरमउ के
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, जिला पंचायत
सदस्य संगीता सेंगर सहित तमात समाजेसेवियों ने मकर संक्राति की जनपद वासियों को
शुभ कामनाए दी।
No comments