Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अस्पताल परिसर में बाइक सवारों के जमावड़े से एबुलेंस चालको को हो रही परेशानी

उन्नाव। अस्पताल परिसर में बाइक सवारों की बाइक/साइकिल स्टैंड में लगा कर जगह जगह बाइकों को खड़ा करने से तीमारदारों के साथ साथ अस्पताल में आने वाली एबुंलेसों के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी करते हैं। इसी को लेकर यातायात पुलिस कर्मियों ने शनिवार की सुबह अपनी रिकवरी वैन से दो बाइकों को उठा लिया। जिससे पूरे परिसर में खलबली मच गई। हालाकिं उनके जाते ही परिसर में फिर से बाइक सवारों ने अपनी आदतन बाइके फिर से जगह जगह लगाना शुरू कर दिया। वहीं यातायात पुलिस कर्मियों ने रिकवरी करते समय वहाँ पर खडे़ टैम्पों व अन्य कार चालको से बात करना गंवारा भी नहीं समझा । जिससे बाइक सवारों में काफी रोष दिखा।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न धारण करने वालो के विरुद्ध अभियान थाना औरास गेट पर चलाया गया जिसमें 31 वाहन चालकों का चालान किया गया तथा 12600रूपए शमन शुल्क वसूला गया तथा रिकवरी वाहन द्वारा जिला अस्पताल एवं सब्जी मन्डी से नो पार्किंग मे खडे दो पहिया वाहन 8 तथा बडे चैराहे ओवरब्रिज से 1 चार पहिया कार को यातायात कार्यालय लाया गया।

No comments