Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

7जनवरी को पंच प्यारों की अगुवाई में शहर मे निकलेगा जुलूस


उन्नाव। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा उन्नाव के तत्वाधान में होने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी के 351 वें प्रकाशोत्सव के संबंध एक बैठक आहूत की गई। जिसमें गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरबीर सिंह व प्रवक्ता अजीत पाल सिंह ने गुरुपर्व पर होने वाले कार्यक्रमों की सिलसिलेवार जानकारी दी ।
इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा नए भवन का शिलान्यास कर नए भवन में प्रकाशोत्सव  मनाये जाने की जानकारी दी गई । गुरुपर्व के अवसर पर कमेटी के द्वारा अमृतसर से बीबी सतविंदर कौर, ज्ञानी सतवंत सिंह, रुद्रपुर से ज्ञानी सतनाम सिंह व कानपुर से भाई जतिंदर पाल सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो कि कथा व कीर्तन के द्वारा संगत को निहाल करेंगे । प्रवक्ता के द्वारा बताया गया कि दिनांक सात जनवरी को प्रातः  अरदास कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी नए भवन में प्रस्थान करेगी व गुरूसाहब के समक्ष अरदास कर अखंड पाठ साहिब प्रारम्भ होगा व अपरान्ह एक बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई व पांच प्यारों के नेतृत्व में एक विशाल नगर कीर्तन प्रारम्भ होगा जो नगर के मुख्य मुख्य बाजारों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में समाप्त होगा । इस नगर कीर्तन में मुख्य रूप से कानपुर व लखनऊ से कीर्तनी जत्थे, झांकियां व सिख मार्शल आर्ट के जत्थे हिस्सा ले यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे । संगत व विभिन्न संगठनों के द्वारा मार्ग में भिन्न भिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण किया जाएगा । आठ जनवरी को प्रातः व साँय काल कथा व कीर्तन दीवान होंगे दीवान की समाप्ती पर समस्त संगत के लिए लंगर का विशेष आयोजन किया जायेगा । दिनांक 9 जनवरी को प्रातः काल से ही गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान प्रारंभ होगा जिसमें साँयकाल तक कथा, कीर्तन व लंगर का प्रवाह अनवरत  चलेगा जिसमे सरकारी अधिकारी से लेकर नगर के गणमान्य नागरिक व विभिन्न धर्मों व संगठनों के लोग गुरु साहिब को माथा टेककर प्रसाद ग्रहण करेंगे । दिनांक 31 दिसंबर से प्रारंभ हुए प्रकाशोत्सव के पूरे कार्यक्रम का 9 जनवरी को समापन किया जाएगा ।
इस बैठक में मुख्य रूप से मनोहर सिंह अरोड़ा, कुलबीर सिंह भाटिया, दिलीप सिंह, करमजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, शत्रुघन सिंह आदि उपस्थित रहे ।

No comments