Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

उपजिलाधिकारी को गंगा स्वच्छता को लेकर हिंजाम ने दिया ज्ञापन

उन्नाव।हिन्दू जागरण मंच के प्रान्तीय मन्त्री विमल द्धिवेदी मंच के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी महोदय उन्नाव को ज्ञापन दिया गया जिसमे आगामी 1415  जनवरी  2018 को   हिन्दुओ का प्रमुख पर्व  मकरसंक्रान्ति  पर होने  वाले गंगा स्नान  व सामाजिक समरसता भोज व खिचडी वितरण  आयोजनो को दृस्टिगत रखते हुए निम्नलिखित माँग की गयी। उन्होने कहा कि मकरसंक्रान्ति पर लाखो श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे इसको दृटिगत रखते हुए फैक्ट्रियों व ट्रीटमेंट प्लांटों का प्रदूषित पानी बाहर न निकले और न हीं गंगा में गिराने दिया जाय व गंगा मे गिरने वाले आस पास की बस्तियों के गन्दे नालो को भी बन्द कराया जाय। समस्त उन्नाव जनपद के गंगा के स्नान स्थलो ( घाटो ) व आस पास के मन्दिरो व धार्मिक स्थलो और घाटो को जाने वाली सड़कों व गलियो की सफाई करायी जाय व चूना डलवाया जाय व  स्नान स्थलो ( घाटो ) की सफाई हेतु सफाई कर्मचारियों को लगाया जाय ये व्यवस्था पूरे दिन की जाय । समस्त उन्नाव जनपद के गंगा के स्नान घाटो व आस पास के मन्दिरो ,धार्मिक स्थलों   से शराब व मांस की दुकाने हटायी जाय। शुक्लागंज आनंदघाट व समस्त जनपद मे गंगा  स्नान स्थलो ( घाटो ) के  किनारो मे बने सुवर बाडो को  अभियान चलाकर हटवाया जाय जिससे घाट स्वच्छ रह सके । समस्त जनपद के गंगा स्नान स्थलो ( घाटो ) मे पुलिस व महिला पुलिसकर्मी लगाये जाय जिससे  शरारती तत्वों से श्रद्धलुओं को सुरक्षा  की सके । गंगा स्नान करने आयी महिला श्रद्धालुओं के लिए  अस्थायी स्नान गृह ( कपडे बदलने ) उचित व्यवस्था की जाय । समस्त जनपद के गंगा स्नान स्थलो (घाटो ) मे अलाव जलवाने  की उचित व्यवस्था की जाय । सामाजिक समरसता भोज स्थलो व  खिचड़ी वितरण स्थलो और  मन्दिरो के बाहर कूडेदान रखवाये जाय व सफाई कर्मचारी लगाए जाये जिससे स्वच्छ्ता रहे ।
श्री द्धिवेदी द्धारा बताया गया कि हिन्दुओ की आस्था का प्रतीक मकरसंक्राति महापर्व  पर होने वाले गंगा स्नान को दृस्टिगत रखते हुये  सुरक्षा व स्वस्छता को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमे जिला  प्रशासन का सहयोग आपेक्षित है।
ज्ञापन देने वालो मे मंच के प्रान्तीय मन्त्री व प्राभारी विमल द्विवेदी ,जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, युवा प्राभारी मनीष अवस्थी, जिला मंत्री मनीष पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष शिवम आजाद, नगर महामन्त्री धर्मेन्द्र शुक्ला, शिवम चैरसिया , नितिन सिंह नगर युवा प्रभारी नितेश तिवारी, हिमान्शु सैनी, , प्रशान्त सोनकर, अरुण कुमार, रोहित कुमार, तरुण मिश्रा, अभिषेक अवस्थी, , सुधीर भदौरिया, अनिकेत द्विवेदी,राजेश कुमार, अभिषेक द्विवेदी, , वरुण त्रिवेदी, आदित्य सैनी, जितेन्द्र शुक्ला, बब्लू शर्मा, आशीष मिश्रा युवा अधिवक्ता, अमित तिवारी, आदि सैकड़ो धर्म रक्षक मौजूद रहे

No comments