Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

तौरा में समरसता भोज का आयोजन



उन्नाव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई द्वारा एक समरसता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय सह कार्यवाह डॉ अशोक दुबे, पत्रकार जयशंकर पांडे जिला उप कार्यवाह डॉ एस पी सिंह, खंड कार्यवाह शिव किशोर, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार व सभी आगतुको का स्वागत बृजेश मिश्र प्रबंधक एचपी गैस बिछिया ने किया।
समरसता भोज के दौरान इकाई के सदस्य

समरसता भोज के दौरान इकाई के सदस्य

कार्यक्रम के दौरान डॉ अशोक दुबे जी मकर संक्रांति पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में अंधकार से प्रकाश की ओर अज्ञानता से ज्ञान तक की ओर मृत्यु से अमरता की ओर जाने का दिव्य संदेश हमारे ऋषि मुनियों ने दिया था। जिसे हमें आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब सूर्य कर्क रेखा से मकर रेखा पर संक्रमण करता है, तब इस पर्व पर हम मकर संक्रांति के तौर पर समरसता पूर्व एक आयोजन करते हैं । नवचेतना जागरण के लिए ऐसे कार्यक्रमों की समय-समय पर बेहद आवश्यकता है। इस दौरान ग्राम के वरिष्ठ जनों में प्रभा शंकर द्विवेदी राजनारायण अवस्थी सतीश चंद्र पांडे के मार्गदर्शन में आयोजक सुनील बाजपेई दुर्गेश द्विवेदी ने नवचेतना के लिए समरसता भोज का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के लक्ष्मी शंकर तिवारी, राकेश शुक्ला, विवेक तिवारी, गोपाल दीक्षित, जयप्रकाश तिवारी, भरत तिवारी, राजेश अवस्थी, विपुल गुप्ता, विनोद मिश्रा सहित लगभग सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

No comments