Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सपा की मासिक बैठक सम्पन्न

उन्नाव। समाजवादी पार्टी कार्यालय सिविल लाइन उन्नाव में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहा कि लोकसभा  चुनाव का लगभग बिगुल बज चुका है। जनपद के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को जंग के रूप में तैयारी करने में जुट जाए। चुनाव में अहम भूमिका वोटर की होती है। विगत दिनों हुए निकाये चुनाव में जिस तरीके
से वोट लिस्ट से मतदाताआंे के नाम को चिन्हित करके मतदान करने से वांछित रखा गया था। ऐसा कृत करने का दोबारा मौका षडं़्यत्र कारियों को न मिले इसके लिए आप सभी कार्यकर्ताआंे को अपने-अपने क्षेत्र में छुटे हुए मतदाताआंे के नाम वोट लिस्ट में बढ़ावाएं ताकि समाज के हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करने में कोई कठिनाई न हो। श्री अहमद ने कहा कि वोटलिस्ट बढ़वाने केे अन्तिम तारीख 31 जनवरी 2018 तक है, जो कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वोट लिस्ट में मतदाताआंे के नाम बढ़वाने में अहम भूमिका निभाएंगा उसे पार्टी में  महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पद देकर सम्मानित भी किया जाएगा। हर बूथ पर 10-10 यूथ को बूथ कमटी की जिम्मेदारी दी जाएगी। बूथ कमेटी के सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति ली जाएगी। पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कहा कि हर क्षेत्र में बी0एल00 अधिकारी मौजूद है, इनसे सम्पर्क कर ग्राम प्रधान, नगर सभासदांे को साथ लेकर सूची मंे नाम बढ़वांने में मद्द लें। वोटलिस्ट कितने भी प्रतिशत बढ़ जाए इसकी न परवाह करते हुए एक-एक मतदाताआंे का नाम लिस्ट में बढ़वाने का काम करें। बैठक को महासचिव राजेश यादव, पूर्व विधायक बदलू खाॅ, पूर्व विधायक रामकुमार, उपाध्यक्ष सी0के0त्रिपाठी, नसीम अहमद, ज्ञानेन्द्र सिंह, शिवबहादुर पटेल, सुनील रावत, राधेलाल रावत, रामबहादुर यादव, शरीफ खाॅ, अनवर सिद्दीकी, धर्मेन्द्र सिंह, आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर मीड़िया प्रभारी आलोक निग़म, मो0 अकरम, आलोक सिंह, लवकेश श्रीवास्तव, राजकिशोर सिंह बघेल, गंगाप्रसाद यादव, जी0एस0यादव, यशवंत सिंह, गद्दन चैधरी, शैलेन्द्र सिंह, छोटेलाल भारतीय, ओमप्रकाश पासवान, राहुल मिश्रा, फराह रहमान सफवीं, अखिलेश यादव, शीबू सभासद आदि लोग मौजूद रहे। 

No comments