Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

खूनी सड़क पर फिर हुआ हादसा, सभी गंभीर

ब्रेकिंग
उन्नाव। दो कारों की  आमने-सामने की टक्कर में  कारों में बैठे  कार सवार  गंभीर रूप से घायल हो गए  जिनमें  राहगीरों की सूचना पर  पुलिस ने उन्हें सफीपुर के पास में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दो की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उन्हें  जिला अस्पताल रेफर कर दिया  बाकी को  भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार गौरव द्विवेदी 28 पुत्र शिवगोपाल मारूफपुर जसरा थाना फतेहपुरचौरासी , पत्नी श्रद्धा 26 व् भांजी प्रतिभा 18 व् वैन चालक अजय 30 पुत्र हरिराम शर्मा बर्रा सात कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सफीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी को भर्ती कराया जहां गौरव कुमार अजय की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने  गौरव वह अजय को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
 बताते चलें हरदोई से उन्नाव के बीच मार्ग खूनी सड़क के तौर पर ज्यादा जाने लगा है। जहां आए दिन भयावह दुर्घटनाएं होती ही रहती है जहां जिला उन्नाव में इस मार्ग पर तीन विधानसभाएं आती है।
 गत कुछ दिन पूर्व हुए भयावह हादसे में तीनों विधानसभाओं के विधायक घायलों के आंसू  पोंछने जिला अस्पताल पहुंच गए थे। लेकिन सूबे के बजट में उक्त सड़क को लेकर किसी भी प्रकार का हवाला देकर फोरलेन पास कराने की जरा सी भी नहीं सोची।

No comments