Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जहरीले कीड़े के काटने से हुई किसान की मौत

उन्नाव। ब्लॉक फतेहपुर 84 के ग्राम कठिघरा में रामदीन पासवान पुत्र मैकूलाल पासवान  शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे खाद डालने के वास्ते अपनें खेत गए थे। तभी अचानक किसी कीड़े ने उन्हें काट लिया और वह वही अपने खेत में गिरकर बेहोश हो गया ।  वहां से गुजर रहे  राहगीर ने  उसकी हालत खराब होती देख  उसके घर  परिजनों को सूचना दी।  जिस पर  परिजन खेत पर पहुंचे। रामदीन को अचेत अवस्था में पड़े देख परिजन रोने लगे और परिजन चारपाई से उन्नाव हरदोई रोड के किनारे कठिघरा गांव को जाने वाली रोड पर लाए।
 उधर अपने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सफीपुर से वापस अपने  घर आ रहे सफीपुर विधायक के भाई बेनी माधव दिवाकर ने जब कठिघरा गांव के सामने परिजनों को रोते बिलखते देखा तो उन्होंने अपने सहयोगी राज दिवाकर एवं विशाल दिवाकर के साथ चारपाई पर बेहोश अवस्था में पड़े रामदीन को अपनी स्वयं निजी गाड़ी में डालकर सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहां डॉक्टरों ने रामदीन को मृत घोषित कर दिया। रामदीन चार भाई सूबेदार दिन्नू रामखेलावन में सबसे बड़े थे।

No comments