Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

हत्या कर लटका दिया गया शव

अचलगंज/उन्नाव।  घर से एक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कह निकले युवक की हत्या कर शव घर से 500 मीटर दूर खेत में नीम के पेड़ से लटका दिया गया। शनिवार सुबह शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका पर शव पोस्टमार्टम को भेजा, जबकि परिजन आत्महत्या की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उसके गले में पड़ी पतली रस्सी, मौके पर मिला उसका मोबाइल, शराब की बोतल, चिप्स का पैकेट दो ग्लास और दो गुझिया मिलने से उसके साथ किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रहने की चर्चा बनी रही। पिता ने हत्या का अंदेशा जता पुलिस को तहरीर दी है।
 घर से एक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कह निकले युवक की हत्या कर शव घर से 500 मीटर दूर खेत में नीम के पेड़ से लटका दिया गया। शनिवार सुबह शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका पर शव पोस्टमार्टम को भेजा, जबकि परिजन आत्महत्या की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उसके गले में पड़ी पतली रस्सी, मौके पर मिला उसका मोबाइल, शराब की बोतल, चिप्स का पैकेट दो ग्लास और दो गुझिया मिलने से उसके साथ किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रहने की चर्चा बनी रही। पिता ने हत्या का अंदेशा जता पुलिस को तहरीर दी है।

हसनगंज थाना क्षेत्र के नेवाजखेड़ा गांव निवासी कपिलदेव यादव की ससुराल अचलगंज थाने के रघुनाथखेडा़ मजरे सुपासी में शिशुपाल यादव के यहां है। कपिल देव का इकलौता पुत्र राहुल उर्फ गणेश (24) बचपन से ही ननिहाल में रह रहा है। 16 फरवरी की शाम को वह किसी कार्यक्रम में जाने की बात कह घर से निकला और देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजन रात भर उसे खोजते रहे। शनिवार सुबह 9 बजे गांव के बाहर नाना के ही खेत में नीम के पेड़ से उसका शव पतली प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। खेत में काम करने गए किसानों ने शव देख उसके मामा ब्रजपाल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। सुपासी प्रधान की सूचना पर एसओ अनिल सिंह, चौकी प्रभारी अनिल पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्राधिकारी विवेक रंजन राय समेत अन्य उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देकर शव नीचे उतरवाया। इकलौते पुत्र की मौत की सूचना पर नेवाज खेड़ा से पिता कपिलदेव अपने ग्राम प्रधान भाई राजू के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक पिता कपिल देव यादव ने तहरीर में हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। एसओ ने प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का बताया, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की बात कही है।

चर्चा प्रेम प्रसंग की, परिजन मौनघटना को लेकर मृतक के ननिहाल में एक युवती से प्रेम प्रसंग की चर्चा रही है। एक साल पहले इसी लड़की से मेलजोल को लेकर विवाद भी हुआ था। जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया था। कुछ माह बाद वह फिर से ननिहाल आ गया। चर्चा है कि युवक को फोन कर बुलाया गया, हालांकि परिजन और ननिहाल पक्ष के लोग इस पर चुप्पी साधे रहे।


युवक ने नहीं पी थी शराबपोस्टमार्टम सूत्रों की माने तो मरने से पहले युवक ने शराब नहीं पी। उसके पेट में शराब जैसी बदबू का होना नहीं पाया गया। गले की हड्डी जिस तरह धंसी थी उससे स्पष्ट है कि या तो उसकी गला घोटकर हत्या की गई या फिर वह गले में फंदा डाल ऊंचाई से कूदा और कई घंटे लटका रहा। जिस रस्सी का गले में फंदा पड़ा था वह इतनी पतली थी कि कोई भी उसका फंदा बना ऊंचाई से कूदता तो वह टूट जाती। इसके साथ ही मौके पर मृतक का मोबाइल, शराब की बोतल, दो ग्लास, चिप्स की पैकेट और दो गुझियां मिलने और बोतल में शराब कम मिलने से इस बात की चर्चा है कि युवक के साथ मौके पर कोई दूसरा भी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

No comments