Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नौ बच्चो को कुचलने के आरोप में घिरा भाजपा नेता नेपाल फरार

बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में नौ बच्चो को कुचलने वाला मुख्य आरोपी मनोज बैठा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जानकारी के मुताबित मनोज बैठा  देश छोड़कर नेपाल भाग निकला  है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उसका गांव नेपाल सीमा से केवल 10 किलोमीटर की दूरी पर है।  विपक्ष के ताबड़तोड़ हमले के बाद भाजपा ने स्वीकारा की मनोज बैठा पार्टी का था सदस्य।
बीजेपी ने भले ही मनोज बैठा को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है लेकिन तेजस्वी यादव ने इस मामले में बीजेपी और नीतीश सरकार को घेरा है . तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार मनोज बैठा को बचाने की कोशिश कर रही है.
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सोमवार को कहा कि मनोज बैठा सीतामढ़ी जिले का भाजपा नेता है। उसके नेपाल फरार होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो अगर पाताल में भी होगा तो उसे खोज निकालेंगे। आरोपी किसी भी दल का हो अपराधी है तो उस पर कार्रवाई होगी।
बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित बोलेरो  ने नौ स्कूली बच्चों को रौंद डाला था। हादसा जिले के अहियापुर के झपहा में हुआ था इस हादसे में करीब 20 बच्चे  बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।
घटना उस समय हुई थी जब मीनापुर के धर्मपुर मध्य विद्यालय में छुट्टी के बाद सभी बच्चे सड़क पार करने के लिए किनारे कतार में खडे़ थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो बच्चों को कुचलते हुए भाग निकली थी।पुलिस की छपेमार जारी है।

No comments