Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

हुई अज्ञात शव की पहचान तफ्तीश जारी

उन्नाव। थाना बिहार के अंतर्गत  मिली लावारिस लाश  के पास से मौजूद  पहचान पत्रों के आधार पर तो हो गई। जिसके बाद  परिजनों को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने  अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दर्ज करा दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजियावन  पुत्र गरीबे निवासी मलौना थाना बिहार उन्नाव द्वारा 100 नम्बर पर अज्ञात शव  की सूचना दी गई। जिसके बाद दी गई सूचना के आधार पर  घटनास्थल पर  बिहार के थाना प्रभारी मो  अशरफ मय फोर्स व 100 PRV  के साथ मौके पर  पहुंच 100 के आसपास तफ्तीश की  जिसके बाद उन्हें  शव के पास  पर्स से मिले आधार कार्ड से पता चला  कि उपरोक्त  विजय उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र  बचान निवासी उसरहन खेडा मजरा गोनामउ थाना खीरो जनपद राय बरेली का रहने वाला है  । जिसके सम्बन्ध में  मृतक के पिता बचान की तहरीर पर थाना बिहार पर  मु0अ0स0 79/18  धारा 279/337/304A IPC पंजीकृत किया गया तथा शव का पंचनामा भर  कर पोस्ट मार्टम हेतु  सदर उन्नाव भेजा गया ।  विवेचना व जाँच  जारी है ।

No comments