Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दूरदराज ग्रामीणाचंल नहीं रहेगें इस बार अछूते

-रोडवेज परिवहन की नजर  रहेगी पूरे जिले पर
उन्नाव। होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में दूर-दराज के लोगों का घर  लौटना शुरू हो गया है। ट्रेन
और बस में सीट की धक्का-मुक्की तेज है। ऐसे में रेलवे अपने यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से सफर करा रहा है। इस कवायद में उप्र राज्य परिवहन निगम भी पीछे नहीं है। करीब डेढ़ महीने से बंद
जयपुर और भगवंतनगर बस सेवा बुधवार को बहाल कर दी गई है। वहीं रात्रि  ठहराव को खत्म करते हुए बसों की वापसी के आदेश हैं। वहीं अन्य क्षेत्र पर भी परिवहन कर्मी नजर बनाए हुए हैं।
होली को देखते हुए ट्रेन और बसों में यात्रियों का सफर बढ़ गया है। सीट के  लिए यात्री एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। टिकट वेटिंग मिलने पर ट्रेन यात्री रोडवेज की ओर रुख कर रहे हैं। इन हालातों में बसों में भीड़भाड़ और बढ़ रही है। लोकल रूट पर भी सीट की मारामारी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए उप्र राज्य परिवहन निगम ने पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़ी बस सेवाओं को बहाल करना शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्नाव-भगवंतनगर बस सेवा को पुनरू शुरू कर दिया है। शहर के बस स्टैंड से परिचालन अपराह्न तीन बजे से होगा। देर शाम बस की वापसी भी उन्नाव के लिए होगी। उन्नाव- कानपुर और जयपुर बस सेवा को भी परिवहन निगम ने सुचारु कर दिया है। अभी तक कानपुर-लखनऊ मार्ग पर बस चलाई जा रही थी। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि जयपुर
और भगवंतनगर बस सेवा शुरू करा दी गई है। 

रायबरेली व प्रतापगढ़ के लिए शुरू हुई बस सेवा
अब यात्रियों को रायबरेली और प्रतापगढ़ के लिए ट्रेन की राह नहीं देखनी  होगी, उनकी परेशानी को उप्र राज्य परिवहन निगम ने खत्म किया है। उक्त रूट पर रोडवेज बस परिचालन शनिवार से शुरू किया गया है। उन्नाव से बस का समय सुबह सात बजे है, जो मौरावां के रास्ते अपनी दूरी तय करेगी। ग्रामीण बस सेवा का विस्तार करते हुए उप्र राज्य परिवहन निगम नए रूट को  शामिल कर रहा है। यात्रियों की सहूलियत को बढ़ाते हुए शनिवार को उन्नाव से प्रतापगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू हुई। अभी तक रायबरेली तक बसों का परिचालन शहर के बस स्टैंड से हो रहा था। रायबरेली के बाद यात्रियों को आगे का सफर दूसरे संसाधनों से किया जाता है। प्रतापगढ़ के लिए सीधी सेवा
उन्हें उन्नाव रेलवे स्टेशन से मिलती है। लेकिन, यहां ट्रेन का समय दैनिक  यात्रियों के लिए उचित नहीं था। इस कमी को परिवहन विभाग ने शनिवार को दूर कर दिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि बस का समय सुबह स्टैंड से सात बजे है, जो मौरावां आठ बजे, 9रू30 बजे रायबरेली होते हुए प्रतापगढ़ पूर्वाह्न 11रू30 बजे पहुंचेगी। वापसी में बस का समय दोपहर  एक बजे प्रतापगढ़ से होगा, जो शाम छह बजे उन्नाव पहुंचेगी।

No comments