Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नवविवाहिता की मौत को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा

उन्नाव। चकलवंशी अंतर्गत  चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में आग से जलकर नव विवाहित की मौत मामले में मृतका के पिता ने पति व देवर सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
आसीवन थाना क्षेत्र के गांव बरहाकलां के मजरा बाबाखेड़ा निवासी संजय पुत्र सजीवन की पत्नी दीपिका उर्फ ज्योतिका (30) की बीती 19 फरवरी को आग से जलकर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता विध्याचल पुत्र शिवनाथ निवासी ठठनी थाना सोहबल जनपद गाजीपुर ने दामाद संजय उसके भाई नीरज व रंजीत और रिश्तेदार सत्यनारायण पुत्र सुखदेव निवासी जमलापुर आसीवन पर दहेज की मांग करने व उसके पूरा न होने पर बेटी को केरोसिन डालकर आग लगा देने की तहरीर पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

No comments