खाद्य सुरक्षा विभाग एवं औषधि विभाग की त्योहार देख खानापूर्ति फिर शुरू
-अचानक दिखने लगे विभाग के कर्मी
उन्नाव। ऐन त्योहार
से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा
मिलावटखोरों की
अंकुश लगाने के लिए रस्मी कार्यवाही शुरू हो गई। अभियान के दूसरे दिन
बुधवार को शहर सीमा के दोस्तीनगर और सफीपुर में छापामारी कर बेसन, कचरी और रिफाइंड समेत चार खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर परीक्षण को प्रयोगशाला भेजे
हैं।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ¨सह की देखरेख में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापामारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर सीमा के गांव दोस्तीनगर में संतोष गुप्ता की दुकान से बेसन और कचरी का नमूना, दीपक की दुकान से रिफाइंड खाद्य तेल, सफीपुर बड़ाब्रम्हना से रामजी की किराना की दुकान से सरसों के तेल का सैंपल लेकर परीक्षण को प्रयोगशाला भेजा है। खाद्य सचल दल द्वारा आकस्मिक छापामारी देख दुकानदारों में भगदड़ मच गई कई तो छापा टीम देख शटर गिरा चलते बने। छापा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में नागेंद्र चैधरी,
सुबोध कुमार, नरेंद्र कुमार, राम नरेश, अर¨वद कुमार, श्रीमती आभा, डॉ.कृपा शंकर आदि शामिल रहे।

No comments