Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बोलेरो की टक्कर से आलू आढ़ती की मौत

उन्नाव कानपुर-सचेंडी में हाईवे पर बुधवार रात चकरपुर मंडी से लौट रहे अचलगंज (उन्नाव) के पोटरिया गांव निवासी आलू आढ़ती मनोज कुमार उर्फ मिंटू (30) को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। पुलिस गंभीर  हालत में उन्हें एलएलआर अस्पताल (हैलट) लाई जहां इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पत्नी सुमन पति का शव देख बेसुध हो गई। भाई सुनील ने बताया कि मनोज सचेंडी के कटरा में पत्नी व सात साल की बेटी खुशी के साथ किराये पर रहते थे। रोज की तरह वह आढ़त से अपनी बाइक से लौट रहे थे। सचेंडी में गदनखेड़ा गांव के पास हादसा हुआ।
 

No comments