Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

छेड़छाड़ से ऊब महिला ने बुला ली पुलिस, तो प्रोडक्शन मैनेजर के उड़ गए होश

उन्नाव। दहीचौकी स्थित फैक्ट्री के अंदर महिला के साथ छेड़ छाड़ के बाद  डायल 100 पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार सहयोगियों ने एक गाड़ी से आरोपी को फैक्ट्री से बाहर निकाला।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार दहीचौकी स्थित सुपर हाउस गारमेंट डिवीजन मे  कार्य करने के दौरान अक्सर वहाॅ के प्रोडक्शन मैनेजर मुमताज अली वर्करों के काम चेक करने के बहाने एक महिला को अक्सर तंग किया करता था। इस बीच बुधवार की दोपहर उसने अभ्रदता की सारी हदे ही पार कर दी। जिस के बाद उससे आजिज हो वहाॅ काम करने वाली महिला ने डायल 100 पुलिस को फोन कर फैक्टी पर ही बुला लिया। जिसके बाद आरोपी के होश उड़ गए। महिला के अनुसार आरोपी को बचाने के लिए कुछ लोगों ने उसे एक कार से फैक्टी से बाहर निकलवा दिया हैं। वहीं पुलिस कर्मी मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगें हुए है। वहीं सूत्रों के अनुसार आरोपी द्वारा सुलह करवाने पर महिला पर दबाव डलवाया जा रहा हैं।

No comments