घरेलू विवादो के चलते युवती ने की आत्महत्या
उन्नाव। थाना बिहार क्षेत्र
के बरूआ गांव में पति से चल रहे विवाद को लेकर मंगलवार की दोपहर युवती ने घर से कुछ
दूरी पर स्थित एक बाग में फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता की
तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
बरूआ गांव में रहने वाले रामकिशुन
की बेटी आरती पति के चल रहे विवाद से अक्सर परेशान रहती थी। मंगलवार की सुबह वह घर
से बिना बताए गायब हो गई। जब बहुत देर तक वापस घर नहीं लौटी, तब उसके पिता रामकिशुन उसे खोजने निकले। घर से छह सौ मीटर दूरी पर एक पेड से आरती
का शव लटका देख पिता के होश उड़ गए। पिता की सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने बिहार
पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता के मुताबिक आरती का विवाह मौरावां थाना
क्षेत्र के ऐहसा बाजार में रहने वाले सोनू से आठ साल पहले हुई थी। सोनू से अक्सर आरती
का वाद विवाद हुआ करता था। जिसको लेकर आरती डेढ़ साल से अपने मायके में रहती थी। आरती
और सोनू का वाद विवाद संबंधी केस भी कोर्ट में दर्ज है। मृतका की मौत का कोई सही कारण
तो पता नही चल सका। मगर पिता के मुताबिक आरती ने पति से चल रहे विवाद में ही खुदकुशी
की है। मृतका आरती के एक छह साल की बेटी हिचकी है।

No comments