इस होली में प्रशासन दिख रहा मुस्तैद, कच्ची पर तिरछी नजरें
उन्नाव। जिले के ग्रामीण और कटरी क्षेत्रों में दहक रहीं कच्ची शराब की
भट्ठियां होली को बदरंग कर सके, प्रशासन ने प्रभावित एरिया में भाग दौड़ शुरू कर दी है। शराब को लेकर छपी खबरों के बाद शक्रिय पुलिस ने त्यौहार के दिन अपनी भाग दौड़ शूरू कर दी है।
बताते चलें होली में खपत और बिक्री बढ़ने से कच्ची शराब का धंधा तेज हो जाता है। जिले
में कच्ची शराब का कारोबार गंगा कटरी क्षेत्र और सई नदी के किनारे खूब होता
है। सूत्रों के मुताबिक जिले में हर महीने एक लाख लीटर से अधिक कच्ची शराब
बनती है। इसकी खपत आसपास के जिलों में भी होती है। जिसको लेकर पुलिस इस बार बेहद सक्रिय दिखाई पड़ रही है। वहीं इस अवैध कारिओबार से जुड़े लोगों पर खुफिया विभाग की नजर है। सूत्रों के अनुसार इस बार पड़ी होली में किसी प्रकार का रिस्क न लेकर किसी भी छोटी से छोटी सूचना या घटना को नजर अंदाज
न कर गंभीरता से लें रही है । वहीं किसी भी घटना में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने को प्रयास रत है।
आबकारी विभाग के रिकॉर्ड पर एक नजर
-अवैध शराब के खिलाफ अभियान में छापे-5494
-अवैध शराब बेचने में दर्ज मुकदमे-2495
- पकड़ी गई अवैध शराब -41944.72 लीटर
- गिरफ्तार आरोपियों की संख्या-642
- शराब में घातक अपमिश्रण में जेल गए लोग 69
- नकली शराब बनाने के अवैध कारखाने पकड़े गए-04
- अवैध शराब की भट्ठियां नष्ट की गईं -4200
कई बार जहर बना है जाम
22 अगस्त 2015 को शहर कोतवाली क्षेत्र के निंबहरा गांव में कच्ची शराब पीने से 5 लोगों की मौत हुई।
3 जून 2015 की रात शहर के मोहल्ला जुराखन खेड़ा में दो सगे भाइयों समेत पांच की मौत।
12 जनवरी 2015 को हसनगंज थानाक्षेत्र के ताला सरांय और लखनऊ के मलिहाबाद थानाक्षेत्र के दतौली में जहरीली कच्ची शराब से तालासरांय गांव के 13 समेत 45 लोगों की मौत हुई थी।
26 मार्च 2005 को बांगरमऊ कोतवाली के असायस गांव में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हुई। 5 की आंखों की रोशनी चली गई। वर्ष 2006 में आसीवन के अरेरकला गांव में पंचायत चुनाव में प्रत्याशी की ओर से बंटवाई गई जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत, 7 की आंखों की रोशनी चली गई।

No comments