Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

इमारतों के लोड के चलते हुई सीवर लाइन जर्जर

कानपुर । केशवनगर में इमारतों के लोड के चलते सीवर लाइन जर्जर हो गयी है लीकेज के चलते बिना बरसात के ही क्षेत्र में सीवर भराव रहता है इसके चलते सड़क उखड़ गई है। गढ्डे होने से दिनभर वाहन फंसते रहते है कई बार वाहन चालक चुटहिल तक हो चुके हैं।
डब्ल्यू ब्लाक केशवनगर में सालों से सीवर लाइन की समस्या है। क्षेत्र के निशान अवस्थी, अनुराग कुमार, रजत भाटिया, ऋषभ ने बताया कि बारिश में स्थिति और भयावह हो जाती है जल निकासी न होने के चलते घरों तक पानी भर जाता है। इस मामले की कई बार आला अफसरों से शिकायत कर चुके है लेकिन आज तक निस्तारण नहीं हो पाया है। आस-पास स्कूल भी हैं जिससे बच्चों को भी दिक्कत होती है। जलकल महाप्रबंधक आरपी सिंह सलूजा ने बताया कि क्षेत्र में टीम भेजकर सीवर लाइन को साफ कराया जाएगा। 
 

No comments