Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जमकर चले लात-घूसे, राष्ट्रीय प्रवक्ता के फाडे कपड़े

जयपुर। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को मजबूत करने की योजना के तहत चला रही मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान में शुक्रवार को जयपुर जिले के शाहपुरा में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो गुटों में बंटे कांग्रेसियों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे चलाए। इस दौरान शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप चौधरी के कपड़े भी फाड़ दिए गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने संदीप चौधरी के साथ धक्का.मुक्की भी की। और संदीप चौधरी की कार में भी तोड़फोड़ की गई। यह समस्त घटनाक्रम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे की मौजूदगी में हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाहपुरा कस्बे में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी दौरान संदीप चौधरी मंच पर पहुंच गए। चौधरी के मंच पर पहुंचने से नाराज गुजरात की पूर्व राज्यपाल श्रीमती कमला के समर्थकों ने नाराजगी जताई। जिसके बाद  हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामे के बाद चौधरी जैसे ही मंच से उतरे तो उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का.मुक्की कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उनका कुर्ता भी फाड़ दिया गया। बतायाजा रहा है कि
इस मामले में संदीप चौधरी से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को बीकानेर में भी कांग्रेस के दो गुटों के बीच अविनाश पांडे की मौजूदगी में धक्का.मुक्की हुई थी।

No comments