दो बसों की हुई भिड़ंत में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल
NEWS DESK - उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की दो बसो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। बीती देर रात करीब तीन बजे की हुई इस दुर्घटना में छह लोगो की हालत गंभीर बानी हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कल देर रात सिकंदराराऊ के एटा रोड पर करीब तीन बजे गांव बरई शाहपुर मोड़ के निकट रोडवेज की दो बस आमने सामने टकरा गईं। तेज रफ्तार से आ रही दोनों बसो की भिड़ंत इतनी तेज थी कि एक बस की चालक साइड के परखच्चे उड़ गए। हादसे में विकास पुत्र जगदीश चन्द्र निवासी इटावा, विनोद पुत्र भीकालाल निवासी सुजानपुर शिवरामपुर कानपुर, संतोष पुत्र पर्वत सिंह निवासी अंजनी थाना कुरावली मैनपुरी, अजय कुमार पुत्र महाराज सिंह निवासी इटावा, लालता प्रसाद पुत्र हेतराम निवासी मैनपुरी, लक्ष्मी पुत्री रोशनलाल निवासी मैनपुरी, मीनू पत्नी रोशन लाल निवासी मैनपुरी, पुनीता पत्नी लालताप्रसाद निवासी नगला पाल मैनपुरी, जानमोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कन्नौज, प्रदीप पुत्र रमेश चन्द्र सक्सैना निवासी मैनपुरी, रोहित पुत्र घनश्याम सिंह निवासी औरया, राधेश्याम निवासी मैनपुरी, राजकुमार निवासी औरया, श्रीमती देवी निवासी छिबरामऊ, हरप्यारी निवासी कन्नौज, नासिर अली निवासी कन्नौज, नूरमौहम्मद निवासी मैनपुरी, कारे खा, नत्थू खां निवासी मैनपुरी समेत डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
इनमें से कई घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। यात्रियों की चीख पुकार सुन कर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। इस दौरान एटा अलीगढ़ मार्ग भी काफी देर तक अवरूद्ध रहा।

No comments