जीजा के साथ फरार हुई दो बच्चो की मां,पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
NEWS DESK - मुजफ्फरपुर में एक बेवफा पत्नी ने अपने पति के चार लाख रुपए और दो बच्चो को लेकर अपने जीजा के साथ फरार हो गई। जिसके बाद पति ने पुलिस में शिकायत के बाद बेवफा को पकड़ने के लिये शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। जबकि उसके जीजा की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना नगर थाना इलाके की है। जहां महिला का पति नगर थाना के बनारस बैंक चौक स्थित एक मुहल्ले में रहता था। और उसकी बीवी चांदनी पिछले काफी दिनों से बच्चों के साथ गायब हो गई थी। जिसके बाद पता चला कि वह अपने जीजा के साथ है। पुलिस ने जब चांदनी के भाई को पकड़ा तो उसने सरेंडर कर दिया। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान उसकी बहन और अन्य लोगों नें पुलिस के साथ बदसलूकी भी की। फ़िलहाल पुलिस चांदनी से पूछ ताछ कर रही है।
No comments