Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

घर से निकला युवक हुआ लापता

लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र में घर से निकला युवक लापता हो गया। बताया जा रहा है कि वह रतसिया क्रेशर पेमेंट लेने 24 तारीख को गया था। जिसके बाद आज तक वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदी की रिपोर्ट तो दर्ज करली लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसपर परिजनों का बुरा हाल है।    
बतादे थाना फरधान के राजपुर निवासी मिश्रीलाल गौतम पुत्र दुलारे (48) अपने घर से 24 तारीख को रतसिया क्रेशर पेमेंट लेने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर शाम होने पर घर वालो को चिंता हुई। जिस दौरान परिजनों ने मिश्रीलाल की काफी खोज की लेकिन वह कही नहीं मिला। जिसपर परिजनों ने रिश्तेदारियों में भी पता लगाया लेकिन कही उसका पता नहीं चला। जिसके बाद परिवारवालो ने थाना फरधान में पुलिस को सूचना दी। तो पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली और मामले को वही छोड़ दिया।  परिजनों का आरोप है कि मामले में अभीतक कोई कार्यवाही नहीं की गई और परिवार की तरफ से नामजद रिपोर्ट की गई पर पुलिस ने गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज की और मिश्रीलाल की कोई खोज की गई। 

 रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव (लखीमपुर खीरी)

No comments