Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नक्सली बम धमाके में 6 जवान शहीद, दो घायल

NEWS DES - छत्तीसगढ़ के किरंदुल में मद्दाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए सुरक्षाबलों की गाड़ी को निशाना बनाकर आईईडी बम धमाके  धमाके में 6 जवान शहीद हो गए। और दो जवान घायल हो गए। सभी जवान जिला पुलिस बल के हैं। जो एक कार में जा रहे थे। धमाके में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की और फिर हथियार लूटकर जंगल की ओर में भाग गए। एएसपी जीएन बघेल ने पांच जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि जवान सड़क निर्माण के काम को सुरक्षा देने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया। घायल जवानों को किरंदुल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा सकता है। किरंदुल से सड़क निर्माण वाली जगह तक जाने के लिए एक ही रास्ता है।  इसी पर नजर रखकर उन्हें अपना निशाना बनाया गया। इस मामले में सुरक्षाबलों की एक बड़ी चूक सामने आ रही है। क्योंकि उन्हें अलग अलग या बाइक द्वारा इलाके में निकलने के निर्देश है। ऐसे में वे वाहन का इस्तेमाल कर एक साथ जा रहे थे।

No comments