Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव

NEWS DESK - संभल जिले में शनिवार रात घर से निकले प्रेमी युगल का शव रविवार सुबह पेड़ से लटकता मिला। पुलिस प्रेमी युगल की मौत को आत्महत्या मान रही है। जबकि इलाके में ऑनर कीलिंग की चर्चा की जा रही है।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुन्नौर कोतवाली के करिया मई गांव की है। जहा पुलिस के अनुसार करिया मई गांव में एक युवक और एक युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि दोनों अपने अपने घर से निकले इसके बाद उनका पता नहीं चल सका। आज सुबह गांव के बाहर एक पेड़ में दोनों के शव लटकते मिले। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है।  पुलिस की जांच में लड़की की पहचान गुन्नौर इलाके की नीरज और लड़का धनारी इलाके के रहने वाले सुरेश के रूप में हुई। 
पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। मगर इलाके में ऑनर कीलिंग की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

No comments