देश की सुरक्षा करने वाला जवान अपनी बेटी की तलाश में भटक रहा दर-दर
एक फौजी पिता महीनो से अपनी लापता बेटी की तलाश में दर-दर की ठोकरे खा रहा है लेकिन उसकी बेटी का कुछ भी सुराग नहीं मिल सका है
डेस्क। कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत एक फौजी पिता महीनो से अपनी लापता बेटी की तलाश में दर-दर की ठोकरे खा रहा है। लेकिन उसकी बेटी का कुछ भी सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित पिता का आरोप है कि गैर समुदाय के युवक ने उसकी बेटी का अपहरण किया थाए पुलिस ने आरोपियों को तो पकड़ लियाए मगर उसकी बेटी नहीं मिली। ऐसे में वह न्याय की तलाश में सीएम योगी से लेकर डीजीपी तक अपनी गुहार लगा चुका है। लेकिन अभी तक उसकी बेटी नहीं मिल पाई।
मामला सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत किदवई नगर का है। जहां पीड़ित पिता ने बताया की गैर समुदाय का युवक उसकी बेटी का अपहरण करके कहीं ले गया है। उनका कहना है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मुख्य आरोपी माहिम मिया समेत 3 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन उनकी बेटी को नहीं ढूढ़ा। लड़की के पिता का कहना है कि आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस आज तक उनकी बेटी को नहीं खोज पाई।
फौजी का आरोप है कि जब भी वह पुलिस के पास जाते हैं तो पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज देते है। वहीं जब इस बाबत पुलिस के आला अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। ऐसे में कहीं न कहीं पुलिस कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े होते है। वही जब आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया तो लड़की की बरामदगी क्यों नहीं हो पाई।

No comments