शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक घायल
सरकार द्वारा लगाई गई तमाम पाबंदियों के बावजूद भी शादी समारोहों में हो रही हर्ष फायरिंग के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे
आगरा। सरकार द्वारा लगाई गई तमाम पाबंदियों के बावजूद भी शादी समारोहों में हो रही हर्ष फायरिंग के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला आगरा जिले का है जहां पर सगाई समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। जिससे घायल युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती में कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बतादे कि घटना ताजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करवना गांव की है। बताया जा रहा है की शादी समारोह में कई लोगों ने असलहों के द्वारा फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिस दौरान समारोह में शामिल होने आये पुष्पेन्द्र के गोली लग गई। जिसके बाद गंभीर हालत में पुष्पेन्द्र का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका पर उसका इलाज चल रहा है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि सगाई समारोह के दौरान पुष्पेन्द्र को गोली कैसे लगी है।
गौरतलब है कि शादी समारोहों के दौरान की गई फायरिंग में कई जानें जा चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी यह सवाल खड़ा होता है कि सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद भी हर्ष फायरिंग के दौरान हो रही मौतों का सिलसिला कम होता नहीं दिख रहा है।

No comments