विकास कार्यो को पारदर्शी बनाने के लिए की गई खुली बैठक
निघासन खीरी। ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में खुली बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी ने सभी ग्रामीणों को विकाश कार्यो की जानकारी दी। इसके साथ ही भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए सभी से अपील की गयी ।
विकास खण्ड निघासन की ग्राम पंचायत नौरंगाबाद में ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक का आयोजन किया गया बैठक में ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान बबर पाल सिंह एवं पंचायत सेकेट्री स्वाति लोधी ने ग्राम के विकाश के लिए चल रही सरकारी योजनाए प्रधान मंत्री आवास,वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड का सत्यापन व स्वछता के बारे में जानकारी दी व सभी सदस्यों को कहा गया कि अपने-अपने वार्ड में शौचालय शीघ्र बनवायें।
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत मिशान को सफल बनाने के लिए लोग खुले में शौच न जाय इस लिए लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित कर सरकार से मिल रहे सरकारी अनुदान की जानकारी दी गयी। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी स्वाती लोधी,ग्राम प्रधान बबरपाल सिंह,बी आर सी बलविंदर सिंह, रोजगार सेवक,कीरत पाल शर्मा व उपस्थित ग्राम पंचायत सदस्य दयाशंकर,इशलाम हुसैन,यज्ञराज मोतीलाल,स्त्रोहन लाल बद्री प्रसाद ,आसाराम,छोटेलाल,व समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट-श्रवण सिंह। (निघासन खीरी)

No comments