Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कांग्रेसियों ने पंचायत मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा,माँगा स्तीफा



रहली/सागर। मध्यप्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री जिनका अपने क्षेत्र रहली मे 35 वर्षो से लगातार एकतरफा सिक्का चलता है ऐसे पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ काँग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा जमकर नारेबाजी कर मुर्दाबाद के नारे लगाकर मंत्री से स्तीफे की भी मांग की गई।

बीओ--विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना में एक ही गाँव की तीन महिलाओ की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी इस सड़क हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें कांग्रेसियो का आरोप है की पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के लोगो को 2 हजार रुपए दिए जाने का प्रोलोभन देकर अपने बंगले पर बुलाया जा रहा है। रुपयों के लालच में लोग अपना काम धंधा छोड़कर गढ़ाकोटा पहुँच रहे है।

जिन महिलाओ की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है उनको भी रुपयो का लालच देकर बुलाया गया था जिनकी वापस घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा एस डी एम कार्यालय पहुँच कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मृतको के परिजनों को एवं घायलो को आर्थिक सहायता की माँग की साथ ही पंचायत मंत्री के द्वारा लोगो को घर बुलाकर रुपयो का प्रलोभन देने के मामले की जाँच की मांग की है। पंचायत मंत्री से स्तीफे की भी मांग की गई।

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश) 

No comments