एसडीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ दूसरे दिन भी वकील बैठे धरने पर
निघासन खीरी। निघासन तहसील में नवागत एस डी एम के अड़ियल रवैये से नाराज होकर मंगलवार को वकीलो ने एस डी एम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बाद में वकील एसडीएम के कोर्ट के सामने धरने पर बैठ गये वकीलों की बात न सुनने पर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।
अधिवक्ता संघ निघासन के वकील अवधेश मौर्य को सिंगाही पुलिस ने बीते दिनों में शांति भंग में नामज़द कर दिया था। इसी बावत मंगलवार को वकील अधिवक्ता संघ में मीटिंग कर रहे थे ।जिसकी सूचना एसडीएम न्यायालय के पेशकार को दी गई थी। एसडीएम केशव नाथ ने वकीलों का बिना इंतजार किये ही कोर्ट करना शुरु कर दिया था।
वकीलो ने जब इस बावत एसडीएम से बात करने के लिये चैम्बर मे बैठकर बात करने को कहा।आरोप है कि एसडीएम केशव नाथ ने अड़ियल रवैये के साथ बात करते हुए चैम्बर न जाने की वकीलों से बात कही।जिससे वक़ील नाराज होकर एसडीएम केशव नाथ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ देर बाद नाराज वकीलो ने एसडीएम कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए लेकिन मंगलवार को एसडीएम ने वकीलों से कोई वार्ता नहीं की जिससे नाराज वकीलों ने बुधवार को वकीलों की मीटिंग कर दूसरे दिन भी धरना जारी रखा।
जिसमें अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंत्री रूपेश श्रीवास्तव, ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव, सर्वेश गुप्ता, पंकज जायसवाल, लवकुमार तिवारी, बच्चालाल, मो०लतीफ, मायाराम, महेश पांड़ेय, जगमोहन लाल,हरिनन्दन लाल यादव, विमल गुप्ता आदि ने धरने को संबोधित करते हुए एसडीएम केशव नाथ के अड़ियल रवैये की घोर निंदा की।और कहा कि इस अड़ियल रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जब तक एसडीएम का तबादला तहसील से नहीं हो जाता है तब धरना जारी रखने की बात कही।
इस दौरान मोहम्मद इज़हार,बशीर अहमद, अरुण गुप्ता, रविगुप्ता ,रमेश गोस्वामी, लक्ष्मी नारायण,नवदीप सिंह , आशीष कश्यप, विवेक श्रीवास्तव, चन्द्रकेश मिश्रा, मो० अमीन,रामप्रताप मौर्य, राकेशकुमार वैश्य, प्रदीप कश्यप, रामकिशोर,उमाकांत जायसवाल,जितेंद्र कुमार, छोटेलाल वर्मा, राहुल गुप्ता, राजू गिरि, मो० शकील,रामगोपाल, टीएल यादव, उत्तम गुप्ता,महताब खां, संतोष मौर्य,रामकृष्ण चतुर्वेदी, युगल किशोर, सोनेलाल, हरिओम बाथम,धर्मेश यादव, दिवाकर, विजयपाल,आरपी रुहेला, श्याम बाबू, वीपी रुहेला,चन्द्र प्रकाश,वीरेंद्र भदौरिया,योगेश यादव, राजेंद्र प्रसाद आदि वकील मौजूद रहे ।
...रिपोर्ट-श्रवण सिंह। (निघासन लखीमपुर-खीरी)

No comments