Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नाबालिक के साथ रेप करने के आरोप में युवक पर FIR दर्ज




निघासन-खीरी। कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र अन्तर्गत एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता  के पिता ने गांव के ही युवक सपयत शाह पर बीते रविवार की रात घर में घुसकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार तथा पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
मामला तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिडिता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते  शनिवार को वह किसी काम से बरेली गया हुआ था। जिसके बाद रविवार की रात करीब 11:00 बजे गांव का ही निवासी युवक सपयत घर में घुस गया और उसके नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर मे बताया कि घर के एक कमरे में उसकी पत्नी तथा दूसरे कमरे में उसका का बेटा जहीर सो रहा था। इस दौरान बेटे ने कमरे से आवाज होने पर उठकर देखा तो वहां सपयत मौजूद था।बेटे जहीर ने सपयक को दबोच लिया सपयत ने उसके हाथ में काट कर भाग गया। बरेली से वापस आने पर जब पीड़िता के पिता को घटना की जानकारी हुई तब उसने कोतवाली में तहरीर दी है । इस बाबत कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक सपयत के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट तथा दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा पीड़िता मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

...रिपोर्ट-श्रवण सिंह। (निघासन लखीमपुर-खीरी)

No comments