बिल्लेश्वर मन्दिर में दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दिन स्थानीय शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर शिव जी की आराधना कर मन्नतें मांगी।
पुरवा के प्रसिद्ध बाबा बिल्लेश्वर मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करने वालों का ताता लगा रहा। वैसे तो प्रत्येक सोमवार को यहां भक्त दर्शन करने आते हैं। किन्तु श्रावण मास के सोमवार का विशेष महत्व होता है। दूर दराज से आए भक्तों ने पहले मुख्य मंदिर मे जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ की स्तुति की। इसके अतिरिक्त यहां निर्मित अन्य दर्जनों मंदिरों में भी भक्तों ने दर्शन किये और पुण्य प्राप्त किया। इसके अलावा मौरावा में मोतेश्वर मंदिर व हिलौली स्थित नंदेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। पूरा मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी मंदिरों में मेले का भी आयोजन हुआ। रात से हो लगातार बरसात के कारण संख्याबल प्रभावित भी रहा।

No comments