वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया। (एडवोकेट)
पुरवा/उन्नाव। वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाना अति आवश्यक है। इससे सभी को प्राण वायु मिलती रहेगी और पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। उक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार व शिक्षक सुरेश त्यागी ने श्रीमती राम रानी देवी चौरसिया पब्लिक स्कूल शिव-विहार पुरवा में वृक्षारोपण के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी आवश्यक है।
शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता शिवम चौरसिया ने बताया कि दशपुत्र समो द्रुमः अर्थात एक पेड़ दश पुत्रों के समान होता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करना तो आसान है पर वास्तव में उनकी देखभाल करना अति आवश्यक है। पेड़ों की रक्षा व देखभाल अपने पुत्रों के समान करनी चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सय्यद मेराज, मोहम्मद अहमद उर्फ चुनई, नीरज चौरसिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
वही चिराग उर्फ लोली चौरसिया की स्मृति पर चिराग उर्फ लोली चौरसिया वाटिका में सोमवार सायं विभिन्न प्रकार के दर्जनों पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर संयोग जायसवाल, बेचेलाल राजपूत, संदीप पाण्डेय एडवोकेट, दीपक यादव, बहारुद्दीन खां, जय सिंह, अनुपम चौरसिया, सलमान, अमित, नरेश आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

No comments