Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बारह ज्योतिर्लिंगों का पूजन अर्चन कर भक्तों ने की सुख समृद्धि की कामना

चकलवंशी/उन्नाव। क्षेत्र में पहली बार हो रहे पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक के आयोजन में झमाझम बारिश के बीच तीसरे दिन भक्त गणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बारह ज्योतिर्लिंगों का पूजन अर्चन वंदन कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान महाराष्ट्र से आये विद्वान आचार्यो द्वारा मंत्रोच्चारण से वातावरण को गुंजायमान कर भगवान का ध्यान किया गया।   
 
हसनगंज तहसील क्षेत्र की बड़ी बाजार मियागंज में स्थित रणधीर मेडिकल स्टोर के प्रांगण में बारह ज्योतिॅलिंगो के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक महेश प्रसाद सिंह के द्वारा पार्थिव बारह ज्योतिर्लिंग का विशाल आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजक ने बताया कि क्षेत्र में यह पहली बार बारह ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। रुद्राभिषेक के लिए महाराष्ट्र के विद्वान आचार्यो को बुलाकर पूजन कराया जा रहा  हैं।
 
वही महाराष्ट्र से आये विद्वान आचार्य पंडित जगदीश मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास में पार्थिव द्वादश बारह ज्योतिॅलिंग रुद्राभिषेक बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिससे आदि शक्ति भगवान शंकर के बैद्यनाथम्, मल्लिकार्जुनम्, केदारनाथम्, भीमशंकरम्, सोमनाथम्, विश्वेस्वरम्, त्रयम्बकेश्वरम्, नागेश्वरम्, रामेश्वरम्, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर, ममलेस्वर का पूजन किया जा रहा है। ऐसा समय कभी कदार आता है जब एक साथ बारह लिंगो का पूजन होता है।

बताया जाता है कि इस पूजन में सामिल होने से ही मात्र तमाम पापो का नाश हो जाता हैं, साथ ही मनोवांछित कामना भी भगवान पूर्ण करते हैं। ऐसे आयोजन के चलते भक्त गण हो रही झमाझम वारिश में भी रुद्राभिषेक करके अपने आपको धन्य मान रहे हैं। रुद्राभिषेख के दौरान हो रही लगातार बारिश के बावजूद भी सैकड़ों बच्चे, बूढ़े और नौ जवान पुरुष महिलाए बढ-चढ़ कर शामिल हुए। इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन किया जाता है, तथा शाम सात बजे से नौ बजे तक शिव कथा भजन कीर्तन का श्रद्धालुओं ने मंत्र मुग्ध होकर रस पान कर आनन्द लिया। 

आचार्यगणो में ब्रज मोहन महराज , रवींद्र महराज , अरुण मिश्रा, सुरेंद्र दुबे सहित दर्जनों  लोग शामिल होकर आचार्य गणों के साथ बड़ी विधि-विधान से रुद्राभिषेक करवाया। आचार्य गणों के द्वारा  शिव की कथा सुनकर महिलाएं व परुषों ने कथा सुन कर सावन माह में भगवान शिव की महत्ता को समझ कर मनोकामना की। सावन माह में रुद्राभिषेक करने वालों में मुख्य रूप से महेश प्रसाद सिंह, अमित मिश्रा,सरोज पांडये, अचॅना मिश्रा, राजू गुप्ता, राज कपूर, सोनू सविता, रोशन लाल, शशी कपूर, राज किशोर दीक्षित, श्याम जी, छोटे सिंह आदि भक्त गण शामिल रहे।

...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी उन्नाव)

No comments